मुंबई,एजेंसियां। फिल्म ‘छावा’ में नीलकांति पाटेकर ने संभाजी की दाई मां ‘धाराऊ’ का किरदार निभाया है। इस फिल्म के एक अहम दृश्य में, संभाजी अपनी दाई मां के कृतज्ञता का भाव व्यक्त करते हैं, क्योंकि वह बचपन में उन्हीं के दूध से पले-बढ़े थे।
बात दे नीलकांति, जो मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर की पत्नी हैं। लंबे समय बाद इस फिल्म के जरिए अभिनय में वापसी कर रही हैं।
नीलकांति की फिल्मी वापसी और निर्देशन
नीलकांति पाटेकर की आखिरी फिल्म 2016 में आई ‘बर्नी’ थी, और अब वह नौ साल बाद फिल्म ‘छावा’ में नजर आ रही हैं। इस फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर हैं, जिन्होंने नीलकांति को इस फिल्म के माध्यम से पर्दे पर वापस लाया। वह विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के साथ इस फिल्म में अभिनय कर रही हैं, जो एक पीरियड ड्रामा है।
नीलकांति का करियर और निजी जीवन
नीलकांति पाटेकर का जन्म पुणे में हुआ था, और उन्होंने बैंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में, वह मराठी रंगमंच की जानी-मानी अभिनेत्री बनीं और फिल्म ‘आत्मविश्वास’ में शानदार अभिनय के लिए महाराष्ट्र सरकार से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार प्राप्त किया। नाना पाटेकर से विवाह के बाद भी नीलकांति ने अभिनय को अपने जीवन का हिस्सा बनाए रखा।
इसे भी पढ़ें