गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी का टाउन हॉल के मैदान से रंका मोड़ तक शव यात्रा निकालकर पुतला दहन कर विरोध जताया।
उनके द्वारा विधानसभा में निर्लजता से कही गई बात की निंदा की गई। जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान ने कहा कि विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी अपने आचरण के अनुरूप विधानसभा में भी निर्लजता का परिचय देते हुए सफेद झूठ परोसने का काम कर रहे हैं।
वह अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में इतने अंधे हो गए हैं कि किसी के मौत पर गंदी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें