रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज झारखंड में हैं। वे आज यहां 2 सभाएं करेंगे। इसके साथ वे रांची में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
जानकारी के अनुसार मल्लिकार्जुन खरगे रांची पहुंच चुके हैं।
वे हेलीकॉप्टर से पलामू के लिए रवाना हो गये हैं। वे वहां पलामू के छत्तरपुर हाइस्कूल मैदान में पार्टी प्रत्याशी राधा कृष्णा किशोर के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे। इसके बाद वे पांकी जाएंगे। यहां वे लाल सूरज के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे।
रांची में रेडिशन ब्लू में बैठक करेंगेः
वे रांची के रेडिशन ब्लू होटल में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे शाम 5:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें
Emergency in India : इमरजेंसी पर पीएम मोदी की टिप्पणी से भड़के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे