रांची। झारखंड के पहले डीजीपी शिवाजी महान कैरे का निधन हो गया है।
पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के पद से सेवानिवृत वरिष्ठ आईपीएस पदाधिकारी शिवाजी महान कैरे के आकस्मिक निधन पर पुलिस मुख्यालय झारखण्ड के सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
इसमें झारखण्ड पुलिस के सेवानिवृत एवं वर्तमान आईपीएस अधिकारियों ने उनके साथ अपने बिताये गये समय को सहकर्मियों के साथ साझा किया।
यहाँ उपस्थित सभी पूर्व पुलिस पदाधिकारियों ने उनके साथ बिताये पलों को भावुकता के साथ याद किया।
11 जून 1945 को उत्तर प्रदेश में जन्म लिये श्री कैरे ने गणित विषय के साथ स्नातकोतर तक की शिक्षा प्राप्त की।
शिक्षा के क्षेत्र में विलक्षण प्रतिमा के कारण वर्ष 1967 में इनका चयन भारतीय पुलिस सेवा में हुआ तथा उन्हें बिहार कैडर आदित किया गया।
झारखण्ड राज्य के स्थापना काल के दौरान इन्हें 12 नवम्बर 2000 को झारखण्ड राज्य का प्रथम पुलिस महानिदेशक बनने का गौरव प्राप्त हुआ।
इसके उपरांत इन्हें महानिदेशक निगरानी के पद पर स्थानांतरित किया गया, जहाँ ये नवम्बर 2002 तक कार्यरत रहे।
उसके उपरांत इन्हें महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा बनाया गया, जहाँ उन्होने वर्ष 2004 तक अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया।
पुनः इन्हें वर्ष 2004 में झारखण्ड का महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया जहाँ इन्होंने अपनी वाक्य सेवानिवृति तक राज्य की सेवा की।
इसे भी पढ़ें
महिला दिवस: रेलवे ने महिलाओं के हाथों सौंपी कमान, स्टेशन से लेकर ट्रेन तक महिलाओं के जिम्मे