जेनेवा। हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना है।
महिलाओं की उन्नति और विकास को बढ़ावा देना है। साल 1977 में यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने 8 मार्च को महिला दिवस घोषित किया था। इसके बाद से ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने लगा।
इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की कैंपेन थीम इंस्पायर इंक्लुजन (Inspire Inclusion) है। इंस्पायर इंक्लुजन का अर्थ है, महिलाओं के महत्व को समझने के लिए लोगों को जागरूक करना।
इस थीम का अर्थ महिलाओं के लिए एक ऐसे समाज के निर्माण को बढ़ावा देना भी हैस जहां महिलाएं खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर सकें, सशक्त महसूस कर सकें।
अगर किसी क्षेत्र विशेष में, जैसे किंसी कंपनी में महिलाएं नहीं हैं, तो इंस्पायर इंक्लुजन कैंपेन के तहत मकसद यह है कि पूछा जाए कि अगर महिलाएं नहीं हैं तो क्यों नहीं हैं।
अगर महिलाओं के साथ किसी तरह का भेदभाव हो रहा है, तो उस भेदभाव को खत्म करना जरूरी है।
अगर महिलाओं के साथ अच्छा बर्ताव नहीं होता है तो उसके खिलाफ कदम उठाना जरूरी है और यह हर बार करना जरूरी है। यही इंस्पायर इंक्लुजन है।
इसे भी पढ़ें