MS Dhoni home celebrations: रांची में धोनी के घर विराट और पंत ने की पार्टी

2 Min Read

MS Dhoni home celebrations:

रांची। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होनेवाले पहले वनडे मैच के लिए दोनों टीमें रांची पहुंच चुकी हैं। यह मैच ध्रुवा के जेएससीए स्टेडियम में खेल जायेगा। भारतीय टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड आदि पहले ही रांची पहुंच चुके हैं। रांची में गुरुवार को देर शाम विराट कोहली और ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर पर पार्टी की। इसके लिए वे दोनों ही करीब 8:45 बजे धोनी के दलादली स्थित धोनी के घर पहुंचे।

अलग-अलग कार से पहुंचेः

दोनों खिलाड़ी अलग-अलग कार में थे। महेंद्र सिंह धोनी खुद कार चलाकर उन्हें होटल रेडिशन ब्लू से लाने गये थे। जैसे ही दोनों खिलाड़ियों की गाड़ियां धोनी के घर के बाहर पहुंची, वहां मौजूद प्रशंसक एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। विराट और पंत करीब 2 घंटे धोनी के घर पर रहे। उन्होंने धोनी और उनके परिवार के साथ डिनर किया। डिनर के बाद धोनी को कोहली को उनके घर से बाहर ले जाते हुए देखा गया। इस दौरान एमएम धोनी खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे।

दोनों टीमों ने स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस कीः

इधर, इससे पहले गुरुवार को दोनों टीमों ने स्टेडियम में जोरदार अभ्यास किया। भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों ने नेट में लंबा समय बिताया और बल्लेबाजी फील्डिंग की जमकर प्रैक्टिस की।

क्रिकेट प्रेमियों ने प्रैक्टिस सेशन का भी भरपूर आनंद लियाः

प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली ने बैक-फुट पंच, शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर पुल शॉट और स्पिन के खिलाफ कवर्ड ड्राइव पर विशेष रूप से काम किया। रोहित शर्मा ने स्विंग गेंद पर फ्रंट फुट डिफेंस, पिकअप पुल और स्लॉग स्वीप की कई रिपीटेशन की। क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों के प्रैक्टिस सेशन का भी भरपूर आनंद लिया।

Share This Article