Vadodara-Indore rail route: वडोदरा–इंदौर रेल रूट को बड़ी सौगात, घटेगा सफर का समय

1 Min Read

Vadodara-Indore rail route:

वडोदरा, एजेंसियां। गुजरात और मध्य प्रदेश को सीधे जोड़ने वाली नई रेल लाइन बनने जा रही हैं। इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने पर वडोदरा और इंदौर जैसे दो बड़े शहरों के बीच का 157 किलोमीटर का सफर अब कम हो जाएंगे।

रेलवे विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया:

रेलवे विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने छोटाउदेपुर दौरे के दौरान बताया कि नई रेल लाइन अलीराजपुर और धार सहित आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को भारतीय रेल के मुख्य नेटवर्क से जोड़ेगी। 157 किमी लंबी इस परियोजना में मध्य प्रदेश का 72 किमी हिस्सा शामिल है। नई लाइन से कृषि उत्पादों, कच्चे माल और अन्य सामान के परिवहन में आसानी होगी, जिससे स्थानीय उद्योगों और व्यापार को गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से लॉजिस्टिक्स की दिक्कतें कम होंगी, ग्रामीण–शहरी अर्थव्यवस्था के बीच की दूरी घटेगी और आतिथ्य व सहायक सेवाओं में निवेश बढ़ने की संभावना है।

Share This Article