Gold Silver: सोना ₹2,080 गिरा, कीमत ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹5237 सस्ती होकर 1.54 लाख प्रति किलो

1 Min Read

Gold Silver:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोना-चांदी के दाम में आज यानी 17 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 2,080 रुपए गिरकर 1,22,714 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,24,794 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं, चांदी 5,237 रुपए गिरकर 1,54,130 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,59,367 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

Share This Article