Thursday, July 31, 2025

कांग्रेस ने केंद्र पर बोला हमला, कहा-देश में कांग्रेस को समाप्त करने की कोशिश हो रही

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भाजपा की केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी के महासचिव अजय माकन और जयराम रमेश ने गुरुवार को संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाये।

इन नेताओं ने इनकम टैक्स नहीं दिये जाने के कारण कांग्रेस के फ्रीज किए गये अकाउंट और उससे पार्टी को हो रही परेशानियों का कारण केन्द्र सरकार को बताया है।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के साथ जो हो रहा है यह लोकतंत्र पर हमला है। इससे पहले ऐसी नौबत नहीं आयी थी।

नेताओं का यह भी कहना था कि केन्द्र सरकार देश से कांग्रेस को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। जबकि कांग्रेस की हमेशा कोशिश रही है कि लोकतंत्र को बचाया जाये।

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले-

• दूसरों को असहाय बनाकर चुनाव लड़ना ठीक नहीं।
• कांग्रेस के खाते फ्रीज किये गये।
• कोई पार्टी इतना पैसा कैसे जमा कर सकती है।
• बीजेपी कभी टैक्स नहीं देती हमसे मांग रहे हैं
• सिर्फ हमसे खाते की जानकारी मांग रहे हैं।
• चुनावी बॉन्ड केन्द्र सरकार की नीयत का परिचायक है।
• सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को गैर कानूनी कहा।
• भाजपा को 56 प्रतिशत बॉन्ड मिले।
• कांग्रेस को सिर्फ 11 प्रतिशत बॉन्ड मिले।
• चुनावी चंदे के तथ्य शर्मनाक हैं।
• विज्ञापन में हर तरफ सत्ताधारी का वर्चस्व।
• लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव होना जरूरी।
• सत्ताधारी खतरनाक खेल खेल रहे हैं।
• इनके हर तरफ फाइव स्टार कार्यालय।
• जरूरत है सच सामने आये।

सोनिया गांधी बोली-

• कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
• हमारा खाता फ्रीज किया जाना अलोकतांत्रिक है।
• ये मुद्दा पूरे देश के लोकतंत्र पर असर डाल रहा है।
• कांग्रेस को वित्तीय रूप से कमजोर करना चाहते हैं।
• हमारी कोशिश है कि लोकतंत्र बचा रहे।
अजय माकन बोले-
• मुख्य विपक्षी दल के साथ ऐसा व्यवहार करना ठीक नहीं है।
• 285 करोड़ रुपयों का हम इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
• कांग्रेस के बैंक खातों पर हमला हुआ है।
• यह भारत के लोकतंत्र पर हमला है।
• कांग्रेस चुनाव प्रचार नहीं कर पा रही है।
• कांग्रेस को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है।
• हमारी पार्टी का खाता फ्रीज कर दिया गया है।
• हम अपने चंदे के पैसे का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
• हमें कमजोर करने के लिए पुराने मामले निकाले जा रहे हैं।
• राजनीतिक पार्टियों को आईटी से छूट है।

राहुल गांधी बोले-

• हमारे खाते केन्द्र सरकार के निशाने पर हैं।
• कांग्रेस के साथ अब यही हो रहा है।
• हम सही से चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे हैं।
• जब सारी आर्थिक पहचान मिटे तो कैसा लगता है।
• हम विज्ञापन नहीं दे पा रहे।
• चुनाव आयोग ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा।
• हम रेलवे टिकट तक नहीं खरीद पा रहे हैं।
• हम किसी तरह का प्रचार नहीं कर पा रहे हैं।
• नेताओं को दूसरे शहरों में नहीं भेज पा रहे हैं।
• कांग्रेस पर आपराधिक कार्रवाई हो रही है।
• बेहद गंभीर मामला है, यह लोकतंत्र पर हमला है।
• भारत में लोकतंत्र पर खतरा है।

इसे भी पढ़ें

भाजपा में आते ही सीता सोरेन को मिली “Z” श्रेणी की सुरक्षा

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

War 2: ‘वॉर 2’ के पहले गाने में ऋतिक-कियारा की हॉट केमिस्ट्री, रोम की गलियों में प्यार की बहार

War 2: मुंबई, एजेंसियां। कियारा आडवाणी के जन्मदिन के खास मौके पर यशराज फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर 'वॉर 2' का पहला रोमांटिक ट्रैक 'आवन...

लंग कैंसर: जानिए कैसे बचें इस जानलेवा बीमारी से, समय पर जांच जरूरी

Lung cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल 1 अगस्त को विश्वभर में लंग कैंसर डे मनाया जाता है ताकि लोगों को इस जानलेवा बीमारी से...

Tej Pratap: तेज प्रताप की सपा में कदम, क्या बनने जा रहे हैं बिहार के नए खिलाड़ी?

Tej Pratap: पटना, एजेंसियां। बिहार में राजनीतिक सियासत गरमाई है क्योंकि राजद से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने अचानक समाजवादी पार्टी (सपा) के बिहार कार्यालय...

Tamil Nadu elections: तमिलनाडु चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर: ओ पन्नीरसेल्वम ने NDA छोड़ा

Tamil Nadu elections: चेन्नई, एजेंसियां। तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) ने भाजपा नेतृत्व वाले...

Government job: जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, हेल्थ सेक्टर में 621 पदों पर भर्तियां शुरू!

Government job: श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 621 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर...

Police encounter with dacoit: मुजफ्फरनगर में 25 हजार के इनामी डकैत पर पुलिस का मुठभेड़, घायल आरोपी से बरामद...

Police encounter with dacoit: लखनऊ, एजेंसियां। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार देर रात पुलिस और 25 हजार रुपए के इनामी डकैत...

PM Modi: PM मोदी से मिले MyHome Group के चेयरमैन, स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी की वर्षगांठ समारोह में शामिल होने...

PM Modi: नई दिल्ली, एजेंसियां। MyHome Group के चेयरमैन डॉ. जुपल्ली रामेश्वर राव और एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरमैन रामुराव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Kolkata Police: कोलकाता पुलिस ने पकड़ी बांग्लादेशी मॉडल, फर्जी आधार और वोटर कार्ड के साथ किया गिरफ्तार

Kolkata Police: कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता पुलिस ने एक बांग्लादेशी मॉडल शांता पॉल को फर्जी भारतीय आधार कार्ड और वोटर पहचान पत्र के साथ गिरफ्तार किया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories