Latest Newsइस साल रक्षाबंधन पर बन रहे हैं 6 शुभ संयोग

इस साल रक्षाबंधन पर बन रहे हैं 6 शुभ संयोग [6 auspicious coincidences are happening on Rakshabandhan this year]

रांची। रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण पूर्णिमा या सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता हैं। शास्त्रों के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा तिथि को भद्रा रहित शुभ मुहूर्त में रक्षाबंधन मनाना अच्छा होता है।

इस समय में बहनों को अपनी भाइयों को राखी बांधनी चाहिए। इस साल 2024 में रक्षाबंधन पर 6 शुभ संयोग बन रहे हैं, लेकिन उस दिन पाताल की भद्रा राखी के त्योहार का मजा थोड़ा किरकिरा कर सकती है।

हालांकि कई विद्वानों का मत है कि पाताल की भद्रा का असर धरती पर नहीं होता है, लेकिन आम जनमानस इसे शुभ कार्यों में नजरअंदाज नहीं करता है। वैसे भी यह त्योहार भाई और बहन की खुशहाली से जुड़ा है।

आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से कि रक्षाबंधन पर कौन से 6 शुभ संयोग बन रहे हैं? रक्षाबंधन पर राखी बांधने का मुहूर्त क्या है? रक्षाबंधन के दिन भद्रा कब से लग र​ही है?

रक्षाबंधन 2024 तारीख

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस बार 19 अगस्त सोमवार को तड़के सुबह 3 बजकर 4 मिनट AM से सावन पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी और यह 19 अगस्त को ही रात 11 बजकर 55 मिनट पर खत्म होगी। सूर्योदय की तिथि के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन 2024 में है 6 शुभ संयोग

इस साल रक्षाबंधन पर 6 शुभ संयोग बन रहे हैं, जिसके कारण राखी का त्योहार अत्यंत शुभ फलदायी होगा।

राखी के दिन राज पंचक, सावन सोमवार, सावन पूर्णिमा का व्रत और स्नान है, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और शोभन योग बन रहे हैं। इन 6 शुभ संयोग के कारण रक्षाबंधन का त्योहार विशेष बन जाएगा।

  1. राज पंचक: रक्षाबंधन के दिन राज पंचक शाम 07:00 PM से शुरू हो रहा है, जो अगले दिन 05:53 AM तक है। सोमवार को शुरू होने वाला राज पंचक शुभ होता है। इसके शुभ प्रभाव से प्रॉपर्टी और सरकारी कामों को करने में सफलता मिलती है।
  2. सावन सोमवार: सावन सोमवार को बेहद ही शुभ दिन माना जाता है। इस दिन व्रत रखते हैं और शिव जी की पूजा करते हैं। इस बार सावन सोमवार को श्रावण मास का समापन हो रहा है। सावन सोमवार के व्रत और पूजन से मनोकामनाएं पूरी होंगी।
  3. सावन पूर्णिमा का व्रत और स्नान: रक्षाबंधन के दिन सावन पूर्णिमा का व्रत और स्नान है। सावन पूर्णिमा को स्नान, दान और व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन करने से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
  4. सर्वार्थ सिद्धि योग: सभी कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग भी रक्षाबंधन पर बन रहा है। यह योग 05:53 AM से 08:10 AM तक रहेगा।
  5. रवि योग: रक्षाबंधन वाले दिन रवि योग भी 05:53 AM से 08:10 AM तक है। इसमें सूर्य का प्रभाव अधिक होता है और इस योग में सभी दोष मिट जाते हैं।
  6. शोभन योग: रक्षाबंधन के दिन शोभन योग पूरे दिन है। इसके स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति हैं, जो शुभता के प्रतीक हैं।

रक्षाबंधन 2024 भद्रा काल

रक्षाबंधन पर भद्रा सुबह में 05:53 AM से दोपहर 01:32 PM तक रहेगी। सामान्यतः लोग भद्रा के समय में राखी बांधने से परहेज करते है।

रक्षाबंधन 2024 राखी बांधने का मुहूर्त

19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का मुहूर्त दोपहर में 1:32 PM से लेकर रात 9:08 PM तक है। इसी के आधार पर इस साल रक्षाबंधन का मुहूर्त साढ़े 7 घंटे से अधिक रहेगा।

इसे भी पढ़ें

सावन के बचे 26 दिनों में 11 दिन रुद्राभिषेक के लिए खास

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles