नई दिल्ली। सिक्सटिज की सुपर स्टार एक्ट्रेस वहीदा रहमान का नाम 53वें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुना गया है। यह सूचना केंद्रीय और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने एक्स हैंडल शेयर की है। उन्होंने एक्ट्रेस की काम की तारीफ करते हुए कहा कि वह यह ऐलान करके खुद सम्मानजनक महसूस कर रहे हैं।
सिनेमा जगत का सबसे जाना माना दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड एक बार फिर चर्चा में है। इसके लिए इस बार इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान का नाम चुना गया है। पिछले साल यह सम्मान उनके ही दौर की समकक्ष एक्ट्रेस आशा पारेख को मिला था। इस बार ये अवार्ड वहीदा रहमान की झोली में गया है।
अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया कि मुझे यह ऐलान करते हुए बेहद खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए इस साल प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है।
वहीदा जी को हिंदी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए क्रिटिक्स द्वारा सराहा गया है। उनकी फिल्में प्यासा, कागज के फूल, चौदहवी का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, गाइड, खामोशी आदि उस जमाने में ब्लॉक बस्टर रही थीं। अपने 5 दशकों से ज्यादा के करियर में, उन्होंने अपने किरदार को बेहद खूबसूरती से निभाया है।’
अनुराग ठाकुर ने जताई खुशी
अनुराग ठाकुर ने आगे लिखा, ‘इसी कारण उन्हें फिल्म रेशमा और शेरा में एक कुलवधू की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित, वहीदा जी ने एक भारतीय नारी के डेडिकेशन, सट्रेंथ और कमिटमेंट का एग्जाम्पल दिया है। जो अपनी कड़ी मेहनत से प्रोफेशनल लेवल पर भी ऊंचाइयों को छू सकती है।’
महिला बिल का जिक्र
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘ऐसे समय में जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन बिल संसद द्वारा पारित किया गया है, उन्हें इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। जिन्होंने फिल्मों के बाद अपना जीवन परोपकार के लिए समर्पित कर दिया है। इससे समाज का और भला होगा।