रांची। झारखंड में लोकसभा की तीन सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान केन्द्रों पर महिला, युवा और बुजुर्गों की भीड़ सुबह से ही देखी जा रही है।
दोपहर 3 बजे तक झारखण्ड की तीन लोकसभा सीटों पर कुल 53.90 % मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा चतरा में 54.74 %, उसके बाद कोडरमा में 54.19% मतदान और हजारीबाग में 52.82% वोटिंग हुई है।
इसके साथ ही गांडेय विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है। वहां दोपहर 3 बजे तक 53.82 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इसे भी पढ़ें
पीएम मोदी बोले-मैं अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं, सिर्फ कांग्रेस की वोट बैंक पॉलिसी से असहमत हूं