रांची। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से अब तक झारखंड में कुल 31 आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज हुए हैं। यह जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दी है।
उन्होंने मीडिया को बताया कि सबसे अधिक पलामू, हजारीबाग और रांची में 6-6 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं धनबाद में 5, सरायकेला खारसावां में 4, गढ़वा और गिरिडीह में 3-3, सिमडेगा में 2 और साहेबगंज व खूंटी में 1-1 मामले दर्ज हुए हैं।
उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक विभिन्न कैटेगरी में 71 करोड़ 30 लाख रुपये के सामान और नकदी जब्त किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि पांचवें चरण के चुनाव के लिए अब तक कुल 25 नामांकन पत्र दाखिल किये गए हैं। उनमें चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 12, कोडरमा से 7 और हजारीबाग से 6 नामांकन दर्ज हुए हैं।
वहीं गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव के लिए अब तक कुल 3 नामांकन पत्र दाखिल किए गये हैं। छठे चरण के चुनाव के लिए अब तक कुल 14 नामांकन किये गए हैं। उनमें गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 3, धनबाद से 5, रांची से 2 और जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन सीट के लिए 4 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इसे भी पढ़ें
रांची से कांग्रेस प्रत्याशी 6 को करेंगी नामांकन, CM चंपाई रहेंगे मौजूद