रायबरेली, एजेंसियां। राहुल गांधी 20 करोड़ 39 लाख की संपत्ति के मालिक हैं। इनकम का बड़ा सोर्स शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड हैं। इनमें कुल सवा 8 करोड़ का इन्वेस्टमेंट है। उनकी सोर्स ऑफ इनकम में इस बार बड़ा बदलाव इन्वेस्टमेंट में देखने को मिला।
राहुल म्यूचुअल फंड से स्टॉक मार्केट की तरफ शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट घटाकर, पैसा शेयर मार्केट में डाला।
राहुल ने 25 कंपनियों के शेयर खरीदे हैं। इनमें 4.33 करोड़ का इन्वेस्टमेंट है। सबसे ज्यादा वैल्यू के शेयर पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के हैं।
इस कंपनी के 1474 शेयर खरीदी हैं जिनकी वैल्यू करीब 42 लाख रुपए है। बजाज फायनेंस, नेस्ले और एशियन पेंट्स जैसी कंपनियों के शेयर भी प्रमुखता से खरीदे हैं।
2019 में राहुल के पास किसी कंपनी का कोई शेयर नहीं था। जबकि, 10 कंपनियों के म्यूचुअल फंड में 5 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया था।
अब यह निवेश घटकर 7 कंपनियों में रह गया है। इसकी वैल्यू 3.81 करोड़ रुपए है, यानी 2019 की तुलना में 1 करोड़ 19 लाख रुपए कम।
रायबरेली में राहुल ने यह ब्योरा अपने चुनावी हलफनामे में दिया। इसके मुताबिक, 5 साल में उनकी संपत्ति करीब 5 करोड़ रुपए बढ़ी। पहली बार 2004 में चुनावी मैदान में उतरे राहुल के पास सिर्फ 55 लाख की संपत्ति थी। 20 साल में उनकी संपत्ति 19 करोड़ से ज्यादा बढ़ी।
इसे भी पढ़ें