Tuesday, July 8, 2025

 

 

रांची : कोरोना एक बार फिर से फैल रहा है। झारखंड में फिलहाल कोविड के पांच एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमण से पीडि़त एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई है। उनका इलाज जमशेदपर स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा था। उनकी उम्र 86 वर्ष बताई गई है। वह जमशेदपुर के ही रहने वाले थे और कई बीमारियों से पीडि़त थे। उनकी मौत कोविड की वजह से हुई या फिर किसी दूसरी बीमारी से, यह साफ हो नहीं पाया है।

फिर तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, झारखंड में हैं पांच एक्टिव मरीज

झारखंड के देवघर में झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा दे रहा एक छात्र परीक्षा केंद्र पर बीमार हो गया। जांच में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद उसे क्वारंटिन पर रखा गया है। बाकी छात्रों की सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

इस बीच कोविड के एक्टिव केसेज मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल्स और जिला अस्पतालों को कोविड स्पेशल वार्ड तैयार रखने को कहा गया है। डॉक्टरों ने लोगों से सार्वजनिक जगहों पर एहतियान मास्क और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। बता दें कि झारखंड में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में कुल 5333 लोगों की मौत हुई थी।

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

NEET UG Counselling 2025: NEET UG Counselling 2025 जल्द शुरू [NEET UG Counseling 2025 starts soon]

NEET UG Counselling 2025: जरूरी दस्तावेज पहले से रखें...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img