Tuesday, July 8, 2025

लुधियाना में गैस रिसाव हादसे में 11 लोगों की मौत

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में रविवार सुबह भीषण गैस रिसाव हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा अनेक लोग इलाज प्रक्रिया से गुजरजा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा एक रिहायशी इलाके में फैक्टरी से गैस का रिसाव होने से हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई लोग घरों पर हैं लेकिन उन्हें सांस लेने में तकलीफ है। दस से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।इस संबंध मेंएक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैस लीक होने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत की शिकायत करने वाले करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गैस पीड़ितों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। साथ ही इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, जिनमें से कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए अपने घरों को भी छोड़ दिया।

बताया गया कि गैस लीक की घटना सुबह लगभग 7 बजे के आसपास हुई। अचानक लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कुछ को उल्टियां होने लगीं। अजीब से महक आने के बाद लोगों ने नाक और मुंह बांध लिया। हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम सूचना पर मौके पर पहुंची। लोगों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है। लोगों से संयम बरतने को कहा गया है।

मृतकों में 6 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। इनकी पहचान सौरव (35), वर्षा (35), आर्यन (10), चूलू (16), अभय (13), अज्ञात महिला (40), अज्ञात महिला (25), कल्पेश (40) अज्ञात पुरुष (25), नीतू देवी और नवनीत कुमार के तौर पर हुई है।

एनडीआरएफ के जवानों को अधिकारियों ने बुलाया है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। गैस पीड़ितों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लुधियाना दक्षिण से आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हादसा किस वजह से हुआ। पंजाब के सीएम भगवंत ने एक ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि लुधियाना के गियासपुरा इलाके में फैक्टरी से गैस रिसाव की घटना बहुत ही दुखद है। पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद की जा रही है।

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Today’s horoscope: आज का राशिफल 08 जुलाई 2025 , मंगलवार [Today’s horoscope 08 July 2025, Tuesday]

Today's horoscope: मेष(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,...

Important events: 8 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 8]

Important events: 1497 – 170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img