मुबई, एजेंसियां। एक्टर सैफ अली खान पर हमले को लेकर मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया शरीफुल इस्लाम ही सही आरोपी है। उसके फिंगरप्रिंट्स की फिलहाल जांच हो रही है। 16 जनवरी की रात 2 बजे सैफ पर उनके घर में हमला हुआ था। उन्हें हाथ, रीढ़ की हड्डी और पीठ पर चोटें आई थीं।
पश्चिम बंगाल से एक महिला की गिरफ्तारी:
सैफ पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने 27 जनवरी को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी शरीफुल ने जिस सिम का इस्तेमाल किया, वह महिला के नाम पर था।
इसे भी पढ़ें
सैफ अटैक केस: आरोपी के फिंगरप्रिंट मैच नहीं, CID लैब की जांच में किसी और के निकले