रांची। रामलखन सिंह यादव कॉलेज की छात्रा आस्था उरांव ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशु चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। इस चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ में 22 से 27 फरवरी तक किया गया था। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ विष्णु चरण महतो ने आस्था को शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
वहीं बर्सर नीतू कुमारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ शशि शेखर, खेल प्रभारी दीपक प्रमाणिक व प्रशिक्षक राम प्रसाद सहित अन्य ने आस्था को बधाई दी।
इसे भी पढ़ें