रांची। रांची में सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों-शोरों से की जा रही है। हर गली-मोहल्ले में माँ की पूजा होगी। इसके लिए प्रतिमा बनाई जा रही है। पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं, जहां लोग देवी सरस्वती की पूजा करेंगे। लोग सरस्वती माँ की छोटी बड़ी हर तरिके की मूर्तियों के आर्डर दे रहे है।
जेल रोड स्थित एक गोडाउन में माँ सरस्वती की प्रतिमा बनाई जा रही है। यहां माँ की छोटी बड़ी हर तरिके की मूर्ति है जिसका मूल्य दो हज़ार से लेकर 32000 तक है। मूर्तिकार रामपाल बताते हैं कि उनकी मूर्तियों की मांग रांची और आसपास के क्षेत्रों में हैं।
शहर में और की जगहों पर छोटी बड़ी मुर्तियां बनाई जा रही है। साइज के अनुसार प्रतिमाओं का अलग-अलग रेट निर्धारित है। इनके खरीदारों में छोटे बच्चे से लेकर बड़े-बड़े क्लब शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें