जानिए पूरी डिटेल
पटना, एजेंसियां। बिहार के सरकारी अस्पतालों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य में मानव संसाधन की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य समिति ने 7341 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO), आयुष चिकित्सक और नेत्र सहायक जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।
इन पदों की भर्ती के लिए पिछले साल विज्ञापन जारी किए गए थे। मार्च 2025 तक इन पदों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
इन पदों पर होगी भर्तीः
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस बहाली में कुल 4500 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO), 2619 आयुष चिकित्सक, और 220 नेत्र सहायक पदों के अलावा 12 अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन 12 पदों में डिप्टी डायरेक्टर, सहायक निदेशक, तकनीकी अधिकारी, कंसल्टेंट समेत अन्य पद शामिल हैं। इनमें से अधिकांश की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
CHO भर्ती परीक्षा हुई थी रद्दः
CHO के पदों के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में गड़बड़ी के बाद उसे रद्द कर दिया गया था। अब इन पदों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।
इसके अलावा आयुष चिकित्सकों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को भी कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। इन दोनों पदों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें