चीफ बशीर जेब की इराक में गोली मारकर हत्या
इस्लामाबाद, एजेंसियां। बलूचिस्तान के बोलन में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस को अगवा कर पूरी दुनिया को चौंका दिया। अब इसी कड़ी में बलूच विद्रोहियों ने रविवार को पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 90 सैनिकों के मारे जाने की खबर है।
इसी बीच बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) को एक बड़ा झटका लगा है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रमुख बशीर जेब की इराक में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो दिन पहले ही बशीर जेब ने कहा था कि उन्हें वहां बिना किसी को पता चले मार दिया जाएगा। उन्हें ठीक उसी जगह गोली मारी गई, जहां वो छिपे हुए थे।
2018 में संभाली थी कमानः
2018 में जेब को बीएलए की कमान सौंपी गई थी। जेब के प्रमुख बनने से पहले वो संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य थे। उनके आने के बाद से बलूचिस्तान में बीएलए की गतिविधियां तेज हो गईं और इलाके में उनका प्रभाव भी बढ़ गया। बशीर जेब के पिता बलूचिस्तान के प्रसिद्ध डॉक्टर हैं। उनका घर प्रांतीय राजधानी क्वेटा से लगभग 145 किलोमीटर पूर्व में स्थित नुश्की कस्बे में है।
इसे भी पढ़ें
पाकिस्तान सेना बोली- सभी बंधक ट्रेन हाईजैक से छुड़ाए गए, 33 बलूच विद्रोही ढेर