नागपुर, एजेंसियां। नागपुर हिंसा को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के विधानसभा में कहा कि कुछ लोगों के समूह ने योजनाबद्ध तरीके से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। आरोप लगाया कि वे लोग सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते थे। सीएम ने बताया कि हिंसा में तीन डीसीपी समेत 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
वहीं पांच अन्य लोग भी घायल हैं जिनमें से एक आईसीयू में हैं, कहा कि नागपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। अफ़वाह फैलाई गयी कि धार्मिक सामग्री वाली चीजें जला दी गयी। यह एक सुनियोजित हमला लगता है। किसी को भी कानून और व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जायेगी फडणवीस ने यह बात साफ की कि बिना किसी धार्मिक भेदभाव के जिन लोगों ने भी पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया है, उन्हें छोड़ा नहीं जायेगा।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, यह हिंसक घटना और दंगे पूर्व नियोजित प्रतीत होते हैं। कहा कि छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों के गुस्से को भड़का दिया है, फिर भी सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए। नागपुर हिंसा को एकनाथ शिंदे ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कहा कि पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह घटना पूर्व नियोजित साजिश थी।
इसे भी पढ़ें
देवेंद्र फडणवीस शाम 5.30 बजे लेंगे CM पद की शपथ,अजीत के साथ एकनाथ शिंदे भी बनेंगे डिप्टी सीएम