सिर्फ 2 घंटे मे 70 लाख ने डुबकी लगाई
प्रयागराज, एजेंसियां। प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार को 5 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। महाकुंभ नगर एक बार फिर दुनिया का सबसे बड़ा शहर बना। इसने आबादी के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े शहर टोक्यो को भी पीछे छोड़ दिया। इससे पहले मकर संक्रांति पर 4.20 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे। 13 जनवरी से अब तक करीब 15 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। मंगलवार को सिर्फ 2 घंटे में (शाम 4 से 6 बजे के बीच) 70 लाख लोगों ने स्नान किया।
आज दूसरा अमृत स्नान:
आज मौनी अमावस्या पर महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान है, इसमें 10 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। परंतु भगदड़ वाले हादसे के कारण फिलहाल संगम घाट को खाली करा दिया गया है। तीसरा अमृत स्नान 2 फरवरी को बसंत पंचमी पर होगा। 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ में 50 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
इसे भी पढ़ें
मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में जबरदस्त भीड़:1.88 करोड़ ने स्नान किया,कई जगह बैरिकेडिंग तोड़ी