रांची। हरियाणा के पंचकुला में एक से 12 मार्च तक 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें झारखंड टीम ने अपने पहले मैच में ही हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को 9-2 गोल से हराया।
झारखंड हॉकी टीम की ओर से एलिन डुंगडुंग ने मैच के 13वें मिनट में पहला गोल किया इसके बाद टीम ने आठ गोल किया। वहीं हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु ने दो गोल किया। झारखंड की ओर से एलिन डुंगडुंग और अलबेला रानी ने दो-दो, जबकि निक्की कुल्लू, संजना होरो, सुषमा कुमारी, प्रमोदनी लकड़ा और रजनी केरकेट्टा ने एक-एक गोल किया।
इसे भी पढ़ें
9वीं राष्ट्रीय लॉन बाउल्स: झारखंड ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चार स्वर्ण सहित कुल 10 पदक जीते