गिरिडीह। गिरिडीह के उद्योगपति सुरेश जालान ने अपने लिए 90 करोड़ रुपये का 10 सीटर प्राइवेट जेट खरीदा है। इस जेट ने स्विट्जरलैंड से उड़कर गिरिडीह के बोडो हवाई अड्डे पर लैंड किया। सुरेश जालान झारखंड के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक हैं और देश के सबसे अमीर कारोबारियों में 299वें स्थान पर आते हैं। वह कॉर्बन रिसोर्स अलकतरा कारखाने के मालिक हैं। इस प्राइवेट जेट का उद्घाटन 26 जनवरी को किया गया। इसके बाद इसे सिंगापुर के लिए रवाना किया गया था।
इसे भी पढ़ें
नववर्ष पर गिरिडीह के पिकनिक स्पॉट्स पर सैलानियों की भीड़, प्रशासन ने की सख्त निगरानी”