रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार अगर 1,36,000 करोड़ की बकाया राशि के लिए सार्थक प्रयास नहीं करती है तो 5 साल तक दौड़ते ही रह जाएगी। उन्होंने कहा कि 136000 करोड़ की राशि लेने के लिए झारखंड सरकार को सूत्र पकड़ना होगा।
पहले सीसीएल,बीसीएल जैसी कोयला कंपनियों के साथ बातचीत करनी होगी। कितना कब का बकाया है इस आंकड़े को ढूंढना होगा। नहीं तो सरकार 5 साल तक बयानबाजी की राजनीति करती रह जाएगी। उन्होंने राशि की प्राप्ति के लिए राज्य सरकार को प्रॉपर चैनल से प्रयास करना होगा।
काम कीजिए कामचोर मत बनिएः
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में 41 फीसदी लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। कृषि क्षेत्र में फरवरी माह तक 54 फ़ीसदी राशि खर्च हुई है। आईटी डिपार्टमेंट द्वारा मात्र 7.45 फीसदी का खर्च किया गया है। पेयजल विभाग द्वारा मंत्र 18.56 फीसदी खर्च किया गया है। उन्होंने सीधा कहा कि काम कीजिए कामचोर मत बनिए। पैसे नहीं खर्च करेंगे। समय पर उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं देंगे तो केंद्र भी राशि नहीं देगी।
इसे भी पढ़ें
सावित्री बाई फुले योजना पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल