सैन फ्रांसिस्को : फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़कर टि्वटर के सीइओ एलन मस्क फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गये हैं। ब्लूमबर्ग के ‘बिलियनेयर इंडेक्स’ के मुताबिक, 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इलॉन मस्क एक बार फिर अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर हैं। वह फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़कर टॉप पर आ गए हैं।
ट्विटर डील और टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट के बाद से लगातार एलन मस्क की नेटवर्थ में काफी कमी आई थी। जिसकी वजह से वह दुनिया के अरबपतियों के लिस्ट में फिसलकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। हालांकि, अब उन्होंने एक बार फिर नंबर वन पॉजिशन हासिल कर लिया है।
इस साल टेस्ला इंक के शेयर में लगभग 70% की तेजी से मस्क की संपत्ति में शानदार उछाल आया है। टेस्ला का शेयर 6 जनवरी को अपने इंट्राडे लो से लगभग 100% ऊपर है क्योंकि निवेशक आर्थिक मजबूती के संकेतों और फेडरल रिजर्व ब्याज दर में वृद्धि की धीमी गति के बीच शेयरों पर दांव लगा रहे हैं।
इसके साथ ही टेस्ला के कई मॉडलों के कार की कीमतों में कटौती के बाद कंपनी को अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की अधिक मांग का भी फायदा मिला है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, फिलहाल एलन मस्क की संपत्ति बढ़कर187 अरब डॉलर हो गई है। जबकि बर्नार्ड अरनॉल्ट185 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बिलेनियर लिस्ट में दूसरे स्थान पर पर पहुंच गए हैं।